चास श्मशान घाट में होगा मोक्षदा हरित शवदाह प्रणाली का निर्माण
चास. हेल्पिंग हैंड्स के प्रयास से चास श्मशान घाट में शीघ्र ही ओएनजीसी की ओर से मोक्षदा हरित शव दाह प्रणाली का निर्माण कराया जायेगा. इसको लेकर रविवार को ओएनजीसी के अधिकारी, हेल्पिंग हैंड्स के पदाधिकारी व मोक्षदा हरित शवदाह प्रणाली नयी दिल्ली संस्था के अधिकारी ने चास श्मशान घाट में जमीन का निरीक्षण किया. […]
कहा कि पर्याप्त जमीन है. मोक्षदा हरित शवदाह प्रणाली के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रणाली से शवों का दाह संस्कार करने से पर्यावरण की रक्षा होती है. साथ ही वृक्षों को बचाया जा सकता है. इस प्रणाली के लग जाने से प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से एक घंटे के अंदर शव को जलाया जा सकता है.
संस्था की ओर से अभी तक नौ राज्यों में इस प्रणाली का उपयोग हो रहा है. ओएनजीसी के मुख्य अभियंता राजेश पटवे ने कहा कि चास श्मशान घाट पर मोक्षदा हरित शव दाह प्रणाली विकसित करने के लिए सही जगह है. हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने कहा कि इस प्रणाली से ढाई मन लकड़ी से ही अंतिम संस्कार हो जाता है. मौके पर संस्था के सुपरवाइजर सनोज कुमार, सहायक अभियंता सन्नी सौरव, चंद्रपाल चंद्राणी, प्रवक्ता संजय सोनी, अनूप पांडेय, रंजीत कुमार, पप्पू चौधरी, दिलीप रमानी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










