30 तक बिना जुर्माना जमा कर सकते हैं होल्डिंग टैक्स

Published at :17 Jun 2017 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
30 तक बिना जुर्माना जमा कर सकते हैं होल्डिंग टैक्स

चास. चास नगर निगम कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई. मेयर भोलू पासवान ने कहा कि पांच दिनों के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों का हर हाल में आवास का निर्माण कार्य शुरू करा देना है. ऐसा नहीं हुआ तो योजना के नोडल पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. चास को […]

विज्ञापन
चास. चास नगर निगम कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई. मेयर भोलू पासवान ने कहा कि पांच दिनों के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों का हर हाल में आवास का निर्माण कार्य शुरू करा देना है. ऐसा नहीं हुआ तो योजना के नोडल पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. चास को स्लम मुक्त सिटी बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसलिए सभी जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देना है. संबंधित अधिकारी व कर्मचारी वार्ड क्षेत्रों का भ्रमण कर जरूरतमंद लोगाें की सूची बनाये. निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि होल्डिंग टैक्स के लिए 31 मार्च तक आवेदन देने वालों से 30 जून तक बिना जुर्माना टैक्स लिया जायेगा. इस दिशा में होल्डिंग टैक्स वसूलने वाली एजेंसी को विशेष ध्यान देना होगा.

सभी को सूचित करें, ताकि लोग निर्धारित समय के अंदर बिना जुर्माना के होल्डिंग टैक्स जमा कर सके. पानी का अवैध कनेक्शन लेने वाले शीघ्र ही आवेदन देकर कनेक्शन वैध करा लें, अन्यथा कनेक्शन काट दिया जायेगा और जुर्माना भी वसूल किया जायेगा. मौके पर सहायक अभियंता गोर्वधन राम, सिटी मैनेजर हिमांशु मिश्रा, नीलांजली, सब्बीर आलम, कनीय अभियंता संजय कुमार सिंह, संजय कुमार, संरचना विशेषज्ञ राजेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola