भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने किया नमन 

Updated:
विज्ञापन
cm and governor

श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Birsa Munda: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड के अलग-अलग जिलों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से सुनील चौधरी/ धनबाद से प्रतीक पोपट/ गुवा से संदीप की रिपोर्ट

Birsa Munda: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के मौके पर झारखंड के कई जिलों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर, रांची स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. 

विधायक राज सिन्हा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक बिरसा चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. उनका अद्वितीय संघर्ष, त्याग, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी के आदर्श और विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं. 

dhanbad news
विधायक राज सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित की

गुवा में माल्यार्पण कर किया नमन

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रामनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया. कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.  इसके बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार और महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. 

gua news
लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

ये भी पढ़ें: गढ़वा में सरस्वतिया नदी पुनर्जीवन मुहिम को मिला नया बल, मेदिनीनगर से बढ़े सहयोग के हाथ

 ये भी पढ़ें: ई-वेस्ट पर झारखंड हाइकोर्ट सख्त: राज्य सरकार से मांगा जवाब, 2 जुलाई को अगली सुनवाई

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola