होटल से बीयर बरामद, संचालक फरार

Updated at : 28 Mar 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
होटल से बीयर बरामद, संचालक फरार

छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों की 39 बोतल बीयर जब्त

विज्ञापन

हरिहरगंज.

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड मेन रोड किनारे स्थित चंदन होटल में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड का 39 बोतल बीयर जब्त किया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त होटल में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है. जिसके बाद छापेमारी कर 16 बोतल किंगफिशर व केन बीयर व गॉडफादर बीयर बरामद किया गया. हालांकि इस दौरान होटल मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. मामले में होटल मालिक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. छापेमारी में थाना प्रभारी के अलावे एसआइ राकेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार, एएसआइ मनोज दास व सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola