एआई से लेखकों की कमाई पर कितना पड़ेगा असर? लेखक अंशुमन भगत बात रहे सच्चाई 

Updated at : 29 Mar 2026 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand news

अंशुमन भगत

Earning From Writing: आज के समय में लेखन को लेकर लोगों के बीच कई तरह की धारणाएं बनी हुई हैं. इसी विषय पर लेखक ने अपनी राय साझा की है, जो इस क्षेत्र की वास्तविकता को सामने लाती है. आइए जानते हैं इसके बारे में अच्छे से.

विज्ञापन

Earning From Writing: आज के डिजिटल युग में लेखन सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि एक संभावनाओं से भरा करियर बन गया है. चाहे आप आर्टिकल, ब्लॉग, बुक राइटिंग या सोशल मीडिया कंटेंट में रुचि रखते हों सही कौशल और दिशा के साथ लेखन से अच्छी कमाई की जा सकती है लेकिन जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है, लेखकों के सामने नई चुनौतियां भी खड़ी हो रही हैं. इस आर्टिकल में लेखक अंशुमन भगत ने बताया है कि कैसे लेखन की दुनिया में सफलता और स्थायी आय हासिल की जा सकती है.

अंशुमन भगत का क्या कहना है 

लेखक अंशुमन भगत का कहना है कि लेखन ऐसा पेशा है जिसमें कमाई की कोई तय सीमा नहीं होती है. उनके अनुसार, “एक ही काम को कोई 500 रुपये में करता है, तो वही काम कोई दूसरा 5000 या 50000 रुपये में भी कर सकता है. यह पूरी तरह व्यक्ति की क्षमता, अनुभव और उसकी पहचान पर निर्भर करता है. ” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल मेहनत करना ही काफी नहीं होता. हर व्यक्ति अपनी योग्यता के अनुसार ही इस क्षेत्र में कमाई कर पाता है. कई बार लेखकों को लगातार काम मिलता रहता है, जिससे आय का प्रवाह बना रहता है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब लंबे समय तक कोई काम नहीं मिल पाता है. 

डिजिटल दौर ने खोले नए रास्ते

डिजिटल दौर में लेखन के कई नए रास्ते खुले हैं. अंशुमन भगत बताते हैं कि आज के समय में आर्टिकल राइटिंग, ब्लॉगिंग, बुक राइटिंग, घोस्ट राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन जैसे कई ऑप्शन मौजूद है. इसके अलावा, अलग-अलग इंडस्ट्री में कंटेंट राइटर्स की मांग भी बढ़ी है, जिससे इस क्षेत्र में अवसरों की कमी नहीं है. 

एआई: चुनौती या मदद?

हालांकि, अंशुमन भगत  ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव को भी एक बड़ी चुनौती माना है. उनके बताया है कि पहले लोग अपने काम के लिए लेखकों का सहारा लेते थे, लेकिन अब एआई टूल्स का इस्तेमाल बढ़ गया है. इससे कॉम्पिटिशन जरूर बढ़ी है, लेकिन एआई इंसान की जगह पूरी तरह नहीं ले सकता. यह काम को आसान बना सकता है, लेकिन इंसान के भावनाओं और अनुभव को शब्दों में ढालना अभी भी लेखक ही कर सकता है. 

कैसे बन सकती है अलग पहचान 

अंशुमन भगत ने यह भी कहा कि आज के समय में साधनों की कमी नहीं है. सही दिशा, कौशल और निरंतर अभ्यास के जरिए कोई भी लेखक अपनी अलग पहचान बना सकता है.  इसके लिए केवल लिखना ही नहीं, बल्कि खुद को सही तरीके से प्रस्तुत करना और अपने काम का प्रचार करना भी उतना ही जरूरी है. उनकी यह बात साफ करती है कि लेखन का क्षेत्र जितना संभावनाओं से भरा है, उतना ही यह धैर्य और संघर्ष भी मांगता है. 

इसे भी पढ़ें: शिव मंदिर में गाय बांधने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, कतरास थाने में शिकायत दर्ज

इसे भी पढ़ें: हरिहरगंज में अवैध स्टोन चिप्स माफिया की दादागिरी, सीओ-सीआई पर हमला, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola