करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी कोलकाता के कारोबारी गये जेल

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी कोलकाता के कारोबारी गये जेल

धनबाद: धनबाद के कारोबारियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी कोलकाता पाटनी ग्रुप के डायरेक्टर विनय पाटनी व विवेक पाटनी (दोनों भाई) को बुधवार को जेल भेज दिया गया. बैंक मोड़ पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में धनबााद मंडल कारा भेज दिया गया. बैंक मोड़ पुलिस […]

विज्ञापन
धनबाद: धनबाद के कारोबारियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी कोलकाता पाटनी ग्रुप के डायरेक्टर विनय पाटनी व विवेक पाटनी (दोनों भाई) को बुधवार को जेल भेज दिया गया. बैंक मोड़ पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में धनबााद मंडल कारा भेज दिया गया.

बैंक मोड़ पुलिस ने कोलकाता सीआइडी की मदद से सोमवार रात दोनों भाइयों को बेहाला से पकड़ा. बैंक मोड़ पुलिस कांड संख्या 166-16 में विनय व विवेक आरोपी हैं. मामले में दोनों भाइयों के अलावा पिता विजय पाटनी उर्फ जैन व एक भाई विनित पाटनी भी वांछित है.

ज्वाला कोक प्राइवेट लिमिटेड व आइएस कोल ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर पुराना बाजार निवासी प्रकाश अग्रवाल ने केस दर्ज करायी थी. आरोप है कि मार्च 2015 में पाटनी ग्रुप ने 51 लाख 41 हजार की कोयला खरीदी. कोयले के एवज में बंद खाते का चेक दे दिया. प्रकाश की ओर से रकम मांगी गयी तो टाल-मटोल की जाने लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola