सिमरिया में ठेकेदार को गोली मारी, घायल

सिमरिया. मोटरसाइिकल पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास ठेकेदार चरणजीत सिंह को बुधवार को दिनदहाड़े गोली मार दी़ गोली उनके दाहिने जांघ में लगी है. घटना के वक्त चरणजीत सिंह, गुप्ता जी व रंजीत सिंह चीमा के साथ बात कर रहे थे. अपराधी आपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे़ […]
सिमरिया. मोटरसाइिकल पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास ठेकेदार चरणजीत सिंह को बुधवार को दिनदहाड़े गोली मार दी़ गोली उनके दाहिने जांघ में लगी है. घटना के वक्त चरणजीत सिंह, गुप्ता जी व रंजीत सिंह चीमा के साथ बात कर रहे थे. अपराधी आपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे़ दोनों ने हेलमेट पहन रखा था़ गोली चलाने के बाद दोनों खपिया-सोहर के रास्ते भाग निकले. कुछ लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे.
इधर, घायल श्री सिंह को तुरंत रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें चतरा रेफर कर दिया. इधर, सूचना पाकर एसपी अंजनी कुमार झा समेत कई पुलिस पदाधिकारी सिमरिया पहुंचे और घटना की जानकारी ली. श्री सिंह सिमरिया-टंडवा पथ की मजबूतीकरण व निर्माण कार्य का काम करा रहे हैं.
ग्रेडर ऑपरेटर पर भी हो चुका है हमला : उक्त पथ के निर्माण कार्य में लगे ग्रेडर ऑपरेटर को भी 14 जनवरी को गोली मारी गयी थी, जिसमें ऑपरेटर मरगूब आलम घायल हो गया था. इस सड़क का निर्माण 72 करोड़, 27 लाख की लागत से कराया जा रहा है.
लेवी को लेकर दिया गया घटना का अंजाम : सड़क निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रंजीत सिंह चीमा ने बताया कि कई उग्रवादी संगठनों द्वारा फोन कर उनसे लेवी की मांग की गयी थी. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गयी थी. कहा कि झारखंड में काम कराना बहुत मुश्किल है. यहां की सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही है.
घटनास्थल से 200 गज की दूरी पर है थाना: घटनास्थल से महज 200 गज की दूरी पर सिमरिया थाना है. बावजूद दिनदहाड़े अपराधी घटना काे अंजाम देकर फरार हो गये. पीडब्ल्यूडी के भवन निर्माण का काम चल रहा है. इस दौरान लोगों का आना-जाना लगा रहता है. हमलावरों ने इसका लाभ उठा कर ठेकेदार चरणजीत सिंह पर गोली चलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




