शादी के 25 दिन बाद ही पति ने दिया धोखा

Updated:
विज्ञापन
शादी के 25 दिन बाद ही पति ने दिया धोखा

रांची : किशोरगंज, हरमू रोड की रहने वाली ज्योति शर्मा की शादी उसके फूफा सतीश शर्मा ने अपने भतीजे नीरज शर्मा से करायी थी, जो सपरिवार हरियाणा के पिंजौर में रहता है. शादी के 25 दिन बाद ज्योति रस्म के अनुसार मायके अा गयी, पर इसके बाद वह ससुराल जा न सकी. पति सहित पूरे […]

विज्ञापन

रांची : किशोरगंज, हरमू रोड की रहने वाली ज्योति शर्मा की शादी उसके फूफा सतीश शर्मा ने अपने भतीजे नीरज शर्मा से करायी थी, जो सपरिवार हरियाणा के पिंजौर में रहता है. शादी के 25 दिन बाद ज्योति रस्म के अनुसार मायके अा गयी, पर इसके बाद वह ससुराल जा न सकी. पति सहित पूरे परिवार ने उससे आंखें फेर ली है ज्योति महिला आयोग गयी, पर आयोग से हरियाणा भेजे गये कई नोटिस वापस लौट अाये. शादी में धोखा के बाद अब ज्योति अपनी मां के साथ मंत्री से फरियाद करने पहुंची थी. वह अपने पति को सजा दिलवाना चाहती है. कल्याण मंत्री के जनता दरबार में यह मामला सामने आया. मंत्री ने इस मामले को गंभीर बताया. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे इस संबंध में डीआइजी को लिखेंगी. यह अंतरराज्यीय मामला है, पर ज्योति को इंसाफ दिलाने का प्रयास किया जायेगा.

सगी बहन ने ही दिया धोखा
हरमू की गुड्डी कुमारी को उसकी सगी बहन ने ही धोखा दे दिया है. गुड्डी चार बहने हैं. उसके पिता का निधन हो गया है. सहकारिता विभाग में कार्यरत उसके पिता भागवत नारायण सिंह ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी में करीब पौने चार कट्ठा का एक प्लॉट (डी-88) लिया था. दो विवाहित बहनों ने लिख कर (एनअोसी) दे दिया कि उन्हें इस प्लॉट में कोई जगह नहीं चाहिए. इधर, बच गयी गुड्डी व इसकी एक बहन राबी कुमारी के लिए पिता ने जीवित रहते बोर्ड में लिख कर दिया था कि मेरी जमीन की डीड दो हिस्सो में बनेगी. अब अविवाहित दूसरी बहन ने अपने कुछ पुरुष मित्रों के साथ मिल कर पूरी जमीन खुद के नाम करवा ली है. वहां निर्माण कार्य चल रहा है तथा इधर गुड्डी पुलिस-प्रशासन से मिन्नतें करती फिर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola