प्रधानमंत्री झारखंड में 28 जून को आईएआरआई की आधारशिला रखेंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली:कृषि क्षेत्र में क्षेत्रीय चुनौतियों के समाधान के उद्येश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जून को झारखंड में भारतीय कृषि शोध संस्थान इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट (आईएआरआई) की आधारशिला रखेंगे. यह संस्थान हजारीबाग जिले के बरही इलाके में स्थापित किया जायेगा. कृषि मंत्रालय द्वारा जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईएआरआई […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली:कृषि क्षेत्र में क्षेत्रीय चुनौतियों के समाधान के उद्येश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जून को झारखंड में भारतीय कृषि शोध संस्थान इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट (आईएआरआई) की आधारशिला रखेंगे.
यह संस्थान हजारीबाग जिले के बरही इलाके में स्थापित किया जायेगा. कृषि मंत्रालय द्वारा जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईएआरआई परिसर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बरही के गोरिया कर्मा गांव में 28 जून को रखी जायेगी.
इसमें कहा गया है कि इस संस्थान में तीन प्रमुख स्कूल होंगे जिनमें तीन क्षेत्र- प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंध, फसल सुधार एवं संरक्षण तथा बागवानी और वानकी पर ध्यान दिया जायेगा. संस्थान इन विभिन्न विधाओं में स्नात्कोत्तर और डॉक्टर की उपाधि के पाठ्यक्रम परिचालित करेगा.
बयान में कहा गया है कि यह संस्थान संबद्ध क्षेत्रों में आंचलिक स्तर पर प्रमुख चुनौतियों का सामना करने के लिए शोध एवं ह्यविस्तारह्ण कार्यक्रमों पर अधिक जोर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










