अर्जुन मुंडा ने राज्यसभा में एम जे अकबर की उम्मीदवारी का समर्थन किया

Updated:
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा ने राज्यसभा में एम जे अकबर की उम्मीदवारी का समर्थन किया

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने एक टीवी निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने कभी राज्यसभा में जाने की इच्छा नहीं जतायी. उन्होंने बीजेपी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी ने कद्दावर इंसान को सम्मान दिया है. एम जे अकबर मीडिया जगत के चर्चित नाम हैं. मुझे पूरी […]

विज्ञापन

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने एक टीवी निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने कभी राज्यसभा में जाने की इच्छा नहीं जतायी. उन्होंने बीजेपी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी ने कद्दावर इंसान को सम्मान दिया है. एम जे अकबर मीडिया जगत के चर्चित नाम हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि वो यहां से जाएंगे तो, यहां की बात को अच्छे ढंग से रखेंगे.

अर्जुन मुंडा ने एक सवाल के जबाब में कहा राज्यसभा में स्थानीयता का मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक अच्छे इंसान को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है.गौरतलब है कि झारखंड से राज्यसभा के लिए अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो के नाम का भी चर्चा था. लेकिन पार्टी ने 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल होने वाले एम जे अकबर के उम्मीदवारी का घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola