28 को झारखंड कृषि अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास करेंगे नरेंद्र मोदी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में झारखंड के हजारीबाग जाएंगे जहां वह प्रस्तावित कृषि अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास करेंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान उन्हें इसका न्योता दिया जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया. प्रधानमंत्री के साथ इस अवसर पर कृषि मंत्री राधा […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में झारखंड के हजारीबाग जाएंगे जहां वह प्रस्तावित कृषि अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास करेंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान उन्हें इसका न्योता दिया जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया. प्रधानमंत्री के साथ इस अवसर पर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी होंगे.
झारखंड सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जून को हजारीबाग जिले के बरही ब्लॉक के गोरिया करमा गांव जाएंगे, जहां वह झारखंड के पहले प्रस्तावित कृषि अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास करेंगे.’ बयान के मुताबिक, ‘झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और उन्हें हजारीबाग आने का न्योता दिया.’
बैठक के दौरान दास ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी कदमों और विकास कार्यों की सूचना दी. सूत्रों ने बताया कि दास ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास संबंधी कदमों के बारे में प्रधानमंत्री को बताया.
उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस को मजबूत किया जा रहा है और हाल ही में प्रदेश में ऑनलाइन प्राथमिकी प्रणाली, त्वरिक शहर गश्त और राजमार्ग गश्ती शुरू की गयी है. दास ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट की. दास कल केंद्रीय मंत्रियों राम विलास पासवान और कलराज मिश्र से भी मिलने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










