ePaper

बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन में डकैती

Updated at : 20 Aug 2014 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन में डकैती

चक्रधरपुर : ओड़िशा के झारसुगुडा-राउरकेला के बीच डकैतों ने बीती रात बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन के जेनरल कोच संख्या (048410) में जम कर लूटपाट की. डकैतों ने लगभग एक घंटे के अंतराल पर यात्रियों से नकदी व जेवर सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. विरोध करने पर डकैतों ने छत्तीसगढ़ के टिकरापाड़ा निवासी […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : ओड़िशा के झारसुगुडा-राउरकेला के बीच डकैतों ने बीती रात बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन के जेनरल कोच संख्या (048410) में जम कर लूटपाट की. डकैतों ने लगभग एक घंटे के अंतराल पर यात्रियों से नकदी व जेवर सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली.

विरोध करने पर डकैतों ने छत्तीसगढ़ के टिकरापाड़ा निवासी मो अलीम को उस्तुरा मार कर लहूलुहान कर दिया. इसके बावजूद भाग रहे एक डकैत विशाल सिंह उर्फ गुंजन सिंह (मानगो जमशेदपुर निवासी) को यात्रियों की मदद से अलीम ने दबोच लिया. लूट को अंजाम देकर पांच डकैत राजगांगपुर स्टेशन पर उतरकर फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola