झारखंड : चान्हो घटना की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विस में हंगामा, तीन बार स्थगित

Published at :02 Aug 2014 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : चान्हो घटना की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विस में हंगामा, तीन बार स्थगित

रांची : झारखंड विधानसभा में आज भाजपा विधायकों ने चान्हो की घटना को लेकर खूब हंगामा किया, जिसके कारण विधानसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी. प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी राजधानी रांची में ईद के दिन चान्हो इलाके के सिलागाई गांव घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. झारखंड विधानसभा की […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा में आज भाजपा विधायकों ने चान्हो की घटना को लेकर खूब हंगामा किया, जिसके कारण विधानसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी. प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी राजधानी रांची में ईद के दिन चान्हो इलाके के सिलागाई गांव घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है.

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही आज प्रारंभ होते ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सभी भाजपा विधायक अध्यक्ष के आसन के सामने आ गये। उन्होंने रांची के चान्हो इलाके में सिलागाई गांव में ईद के दिन दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की.

भाजपा ने इस मामले में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया था। इसे विधानसभाध्यक्ष ने रखने का अवसर नहीं दिया जिसके बाद भाजपा ने नारेबाजी प्रारंभ कर दी. सिंह के नेतृत्व में विधायक सदन में अध्यक्ष के आसन के सामने हंगामा करते रहे और हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे.विधानसभा में प्रश्नकाल न चलता देख कर विधानसभाध्यक्ष शशांकशेखर भोक्ता ने सदन की कार्यवाही पहली बार साढे ग्यारह बजे आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola