नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में केस

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत अंकित उरांव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपी मोरहाबादी का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार नाबालिग को एक शेल्टर होम में रखा गया है. उसके बारे में सीडब्ल्यूसी […]
रांची : बरियातू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत अंकित उरांव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपी मोरहाबादी का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार नाबालिग को एक शेल्टर होम में रखा गया है. उसके बारे में सीडब्ल्यूसी को जानकारी दी गयी. इसके बाद सीडब्ल्यूसी ने नाबालिग का बयान लिया.
बयान में नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद उसने शादी झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. इस दौरान जब नाबालिग गर्भवती हो गयी, तब उसे आरोपी ने दवाई खिलायी थी. पुलिस जल्द ही नाबालिग का बयान न्यायालय में भी दर्ज करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










