पति की टांगी से हत्या कर थाना में सरेंडर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कर्रा : थाना क्षेत्र के दिवरी गांव में मोनिता देवी नामक महिला ने अपने पति गंदूर केरकेट्टा (41) की टांगी से मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की है. मोनिता देवी ने सोमवार की सुबह थाना जाकर अपना गुनाह कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी को खूंटी जेल भेज दिया […]
विज्ञापन
कर्रा : थाना क्षेत्र के दिवरी गांव में मोनिता देवी नामक महिला ने अपने पति गंदूर केरकेट्टा (41) की टांगी से मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की है. मोनिता देवी ने सोमवार की सुबह थाना जाकर अपना गुनाह कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी को खूंटी जेल भेज दिया है. इधर, मृतक की मां व भाई ने हत्या में प्रयुक्त टांगी थाना को सौंप दी है. मृतक के भाई जतरू केरकेट्टा के अनुसार गंदूर केरकेट्टा पत्थर तोड़ने का काम करता था.
वह आये दिन शराब पीकर आता था व पत्नी के साथ मारपीट करता था. रविवार की देर रात भाभी ने उनलोगों को उठाया. अपने कमरे में ले जाकर गंदूर केरकेट्टा की लाश दिखाकर रोने लगी.
इसके बाद घटना की सूचना मुखिया रंजीता देवी को दी गयी. मुखिया ने इसकी जानकारी थाना को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं. पिता की मौत व मां के जेल जाने से इनके लालन-पालन की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










