शिक्षक के खाते से 1.80 लाख रुपये की निकासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 1:37 AM
चौपारण : प्रखंड के प्राथमिक विधालय सेल्हरा में सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल सिंह के खाता से किसी ने 1.80 लाख रुपये की फर्जी तरीके से निकासी कर ली. इस संबंध में श्री सिंह ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. खाता से छह व सात मई को तीन बार में 20-20 हजार व इतने ही बार […]
चौपारण : प्रखंड के प्राथमिक विधालय सेल्हरा में सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल सिंह के खाता से किसी ने 1.80 लाख रुपये की फर्जी तरीके से निकासी कर ली. इस संबंध में श्री सिंह ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. खाता से छह व सात मई को तीन बार में 20-20 हजार व इतने ही बार में 40-40 हजार रुपये की निकासी की गयी.
राशि सुमेरी हेंब्रम के खाते में हस्तांतरित हुई है, जो चास कोर्ट थाना बोकारो में एएसआइ के पद पर पदस्थापित हैं. तीन मई को अनिल सिंह ने एसबीआइ एटीएम चौपारण से 20 हजार रुपये की निकासी की थी. उसके बाद वे चुनाव कार्य में चले गये. सात मई की रात में मोबाइल पर मैसेज देखते ही उनकी नींद उड़ गयी. अनिल सिंह के अनुसार एटीएम उनके पास सुरक्षित है. इसके बावजूद खाते से राशि की निकासी की गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










