शादी का दबाव डाला तो प्रेमिका की कर दी हत्या

सोनुआ : सोनुआ थाना अंतर्गत लोंजो गांव में गुरुवार रात गांव के प्रेमी राहुल दिगी उर्फ जवान (20) ने अपनी प्रेमिका लुदरी गागराई (20) के शादी करने का दबाव डालने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. लुदरी हाटगम्हरिया के टाकारबापा कुम्हार साई की रहनेवाली थी. पिता की मौत के बाद लोंजो गांव में मामा […]
सोनुआ : सोनुआ थाना अंतर्गत लोंजो गांव में गुरुवार रात गांव के प्रेमी राहुल दिगी उर्फ जवान (20) ने अपनी प्रेमिका लुदरी गागराई (20) के शादी करने का दबाव डालने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. लुदरी हाटगम्हरिया के टाकारबापा कुम्हार साई की रहनेवाली थी.
पिता की मौत के बाद लोंजो गांव में मामा (रिश्ते में) प्रभूसहाय हेम्ब्रम के घर रह रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया. पुलिस ने आरोपी राहुल दिगी उर्फ जवान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना गुनाह पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




