पटना-हटिया ट्रेन का एक डिब्बा टकराया

Published at :06 Jul 2014 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना-हटिया ट्रेन का एक डिब्बा टकराया

पहाड़ दरक कर ट्रैक पर गिरी बड़ी चट्टानें झुमरीतिलैया, गोमो : कोडरमा-गया रेल खंड पर गुरपा व गझंडी स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात बारिश के कारण पहाड़ दरकने से बड़ी चट्टानें रेल ट्रैक पर आ गिरी. पटना-हटिया एक्सप्रेस एक चट्टान से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त होने से बची़ ट्रेन के चालक ने अचानक रेलवे लाइन […]

विज्ञापन

पहाड़ दरक कर ट्रैक पर गिरी बड़ी चट्टानें

झुमरीतिलैया, गोमो : कोडरमा-गया रेल खंड पर गुरपा व गझंडी स्टेशन के बीच शुक्रवार की रात बारिश के कारण पहाड़ दरकने से बड़ी चट्टानें रेल ट्रैक पर आ गिरी. पटना-हटिया एक्सप्रेस एक चट्टान से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त होने से बची़ ट्रेन के चालक ने अचानक रेलवे लाइन के किनारे बड़ा चट्टान गिरा देखा़ उसने ट्रेन रोकने की कोशिश की. तब तक एक बोगी पत्थर से टकरा गयी़. गझंडी स्टेशन पर जांच व मेंटनेंस के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कराया गया़.

जहां-तहां खड़ी रही ट्रेनें

इसी ट्रेन के गार्ड ने रेलवे ट्रैक पर चट्टानें गिरने की सूचना रेल अधिकारियों को दी. इस घटना के बाद चार घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा. राजधानी समेत कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रही. दिलवा स्टेशन पर निलांचल एक्सप्रेस तीन घंटे खड़ी रही. हावड़ा- देहरादून एक्सप्रेस सुबह 4.30 से 7.30 बजे तक कोडरमा में खड़ी रही. कई ट्रेन हजारीबाग रोड व अन्य स्टेशनों पर खड़ी रही. नयी दिल्ली-रांची राजधानी सहित कई ट्रेनें गया व उससे पहले खड़ी रही. सूचना मिलते ही एडीआरएएम एचके रघु समेत रेलवे के कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

लाइन से चट्टानें हटाने व मरम्मत कार्य के बाद रेल परिचालन शुरू हुआ. इसके चलते दो घंटे डाउन लाइन पर और चार घंटे अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित रहा. परिचालन प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि रेल परिचालन शुरू हो गया है. ट्रेनों का परिचालन समान्य होने के बाजवजूद पटरी के किनारे से चट्टानें हटाने का कार्य जारी है़ पत्थर हटाने में करीब दो दिन लगेगा़

चार घंटे ठप रही रेल सेवा

– गुरपा व गझंडी के बीच की घटना

राजधानी समेत कई ट्रेनें रुकी : दिल्ली-रांची व भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, निलांचल, हावड़ा- देहरादून, जोधपुर एक्स, हावड़ा- मुंबई मेल, अजमेर- सियालदह, हावड़ा-कालका मेल व इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola