झारखंड:नाबालिग को बंधक बना कर किया दुष्कर्म

Published at :05 Jul 2014 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड:नाबालिग को बंधक बना कर किया दुष्कर्म

मरकच्चो (कोडरमा) : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी नाबालिग युवती को बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस संबंध में युवती के पिता ने शुक्रवार को मरकच्चो थाने में आवेदन देकर गांव के ही राम स्वरूप सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. युवती के […]

विज्ञापन

मरकच्चो (कोडरमा) : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी नाबालिग युवती को बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस संबंध में युवती के पिता ने शुक्रवार को मरकच्चो थाने में आवेदन देकर गांव के ही राम स्वरूप सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

युवती के पिता ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही राम स्वरूप सिंह उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर घर से भगा ले गया. बेटी ने 23 जून को मोबाइल पर फोन कर जानकारी दी कि राम स्वरूप सिंह उसे रांची ले आया है. यहां उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है. भागने का प्रयास करने पर राम स्वरूप ने उसे जान से मार देने की धमकी दी है.

पीड़िता के पिता ने कहा है कि जब वह इस संबंध में आरोपी युवक के पिता से पूछने उसके घर गये, तो उन्हें डांट फटकार कर भगा दिया गया. पुलिस को दिये आवेदन में युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उसने राम स्वरूप सिंह से भी मोबाइल पर बात की. राम स्वरूप ने धमकी दी है कि वह उसकी बेटी को दो लाख रुपये में बेच देगा. युवती के पिता के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola