नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ अधिकारी शहीद

रांची :झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया. घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस का संयुक्त दस्ता गिरिडीह जिले के लखेडी में अभियान पर था. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान […]
रांची :झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया. घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस का संयुक्त दस्ता गिरिडीह जिले के लखेडी में अभियान पर था.
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई जिसमें सीआरपीएफ के अधिकारी एच के झा गंभीर रुप से घायल हो गए. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बाद में उनकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान दो नक्सलियों को पकड लिया गया. उनके पास से कुछ हथियार और गोला बारुद बरामद हुआ है. क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




