रांची : राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों से भी अधिक हत्याएं राजधानी रांची में

रांची : रांची रेंज में उग्रवाद और नक्सल प्रभावित जिला खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा की अपेक्षा राजधानी रांची में अधिक हत्याएं होती हैं. इस बात की पुष्टि पुलिस द्वारा जनवरी 2018 से लेकर दिसंबर के अंत तक पांच जिलों में हुई अापराधिक घटनाओं के आंकड़ों से होती है. आंकड़ों के अनुसार एक ओर जहां […]
रांची : रांची रेंज में उग्रवाद और नक्सल प्रभावित जिला खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा की अपेक्षा राजधानी रांची में अधिक हत्याएं होती हैं. इस बात की पुष्टि पुलिस द्वारा जनवरी 2018 से लेकर दिसंबर के अंत तक पांच जिलों में हुई अापराधिक घटनाओं के आंकड़ों से होती है.
आंकड़ों के अनुसार एक ओर जहां खूंटी में 75, सिमडेगा में 48, लोहरदगा में 32, गुमला में 137 हत्याएं हुई. वहीं, दूसरी ओर राजधानी में सबसे अधिक 187 हत्याएं हुई. राजधानी में बात- बात पर हत्या की घटना होती है. आंकड़ों के अनुसार डकैती, लूट, गृहभेदन, वाहन चोरी, अपहरण, रेप, रंगदारी, ठगी या जालसाजी, दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर दर्ज मामलों में राजधानी का स्थान पहले स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




