रामगढ़ में सीसीएल के दो लिपिक घूस लेते पकड़ाये

उरीमारी : सीबीआइ रांची की टीम ने शुक्रवार को सौंदा डी परियोजना (रामगढ़) कार्यालय के लिपिक दिलीप साव को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा. बताया गया कि लिपिक दिलीप उरीमारी में कार्यरत मजदूर विदेशिया घांसी से घूस में पांच हजार रुपये ले रहा था. जैसे ही उसने घूस की रकम ली, वहां सादे लिबास में […]
उरीमारी : सीबीआइ रांची की टीम ने शुक्रवार को सौंदा डी परियोजना (रामगढ़) कार्यालय के लिपिक दिलीप साव को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा. बताया गया कि लिपिक दिलीप उरीमारी में कार्यरत मजदूर विदेशिया घांसी से घूस में पांच हजार रुपये ले रहा था. जैसे ही उसने घूस की रकम ली, वहां सादे लिबास में पहले से मौजूद सीबीआइ अधिकारियों ने उसे धर-दबोचा.
सीबीआइ ने इस रिश्वत कांड में दिलीप के सहयोगी की भूमिका निभा रहे एक सेवानिवृत्त लिपिक सुरेश सिंह को भी पकड़ा है. सुरेश सिंह इसी महीने की एक तारीख को सेवानिवृत्त हुआ है. यह मामला उनके सेवाकाल के समय से ही चल रहा था. रिश्वत का तानाबाना सुरेश के समय ही बुना गया था. दरअसल, विदेशिया घांसी पहले सौंदा डी कोलियरी में कार्यरत था. यहां से उसका ट्रांसफर उरीमारी परियोजना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










