कोर कमेटी की बैठक में निर्णय, सरकार की पोल खोलेगी भाजपा

Updated at : 29 Jun 2014 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
कोर कमेटी की बैठक में निर्णय, सरकार की पोल खोलेगी भाजपा

रांची: भाजपा वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता 16 जुलाई को राज्यपाल से मिल कर सरकार के खिलाफ आरोप पत्र सौंपेंगे. यह निर्णय शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लिया गया. बैठक में नेताओं ने कहा कि सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल 11 जुलाई को पूरा हो […]

विज्ञापन

रांची: भाजपा वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता 16 जुलाई को राज्यपाल से मिल कर सरकार के खिलाफ आरोप पत्र सौंपेंगे. यह निर्णय शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लिया गया.

बैठक में नेताओं ने कहा कि सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल 11 जुलाई को पूरा हो रहा है. सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है. पार्टी की ओर से सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है. इसमें सरकार की नाकामियों का उल्लेख किया जायेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा ने कहा कि सरकार सभी मोरचों पर विफल रही है. कानून व्यवस्था लचर है. बिजली, पानी को लेकर भी जनता त्रस्त है. पार्टी सरकार की पोल खोलेगी. बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौदान सिंह, पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा समेत कई नेता उपस्थित थे.

विधानसभा चुनाव की बनी रणनीति : शनिवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई. वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मन बना लिया है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि अभी विश्रम का समय नहीं है.प्रदेश के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से मिल कर झारखंड में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola