रांची : नौकरी के नाम पर ठगे थे 63 लाख, बकाया वसूलने को किया अपहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 2:29 AM
रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक से वरुण कुमार के अपहरण के आरोप में रास बिहारी शुक्ला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया़ पुलिस ने उसे गुरुवार की रात घाटो से गिरफ्तार किया था. जबकि वरुण को बरामद कर पुलिस ने उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार करीब […]
रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक से वरुण कुमार के अपहरण के आरोप में रास बिहारी शुक्ला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया़ पुलिस ने उसे गुरुवार की रात घाटो से गिरफ्तार किया था. जबकि वरुण को बरामद कर पुलिस ने उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार करीब आठ माह पूर्व वरुण और रास बिहारी शुक्ला ने घाटो के नौ युवकों से रेलवे और सेना में बहाली के नाम पर 63 लाख रुपये लिये थे.
लेकिन जब किसी युवक को नौकरी नहीं मिली, तब उन्हें पता चला कि वे ठगी के शिकार हो गये हैं. इसके बाद ठगी के शिकार युवक दोनों पर पैसा लौटाने का दबाव डालने लगे. जब युवकों ने रास बिहारी शुक्ला पर दबाव बनाया, तब उसने वरुण को रुपये लौटने को कहा. इसके बाद उसने वरुण को मिलने के लिए बिरसा चौक बुलाया और उसे अपने साथ घाटो ले गया.
पुलिस के अनुसार घाटो पहुंचने पर वरुण को घेर लिया गया और उससे रुपये की मांग की जाने लगी. इस पर वरुण ने अपनी पत्नी को फोन कर रुपये लेकर घाटो पहुंचने को कहा. इसके बाद पत्नी ने वरुण के अपहरण की शिकायत जगन्नाथपुर थाना में दर्ज करा दी. पुलिस अपहृत वरुण की तलाश में घाटो पहुंची और छापेमारी कर वरुण को बरामद कर लिया. पुलिस को वरुण ने बताया कि उसने नौकरी दिलाने के एवज में राहुल वर्मा को पैसे दिये थे. राहुल ने खुद को रंजीत डॉन का भतीजा बताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










