मेयर चुनाव में मिली जीत पर भाजपा उत्साहित

रांची: भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर उत्साहित है रांची में मेयर चुनाव भाजपा समर्थित उम्मीदवार के जीतने पर भाजपा ने हर्ष व्यक्त किया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभाध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने इसे जनता का उनकी पार्टी पर बढता विश्वास बताया है. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘लोकसभा […]
रांची: भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर उत्साहित है रांची में मेयर चुनाव भाजपा समर्थित उम्मीदवार के जीतने पर भाजपा ने हर्ष व्यक्त किया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभाध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने इसे जनता का उनकी पार्टी पर बढता विश्वास बताया है.
सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों के बाद झारखंड की जनता ने एक बार फिर भाजपा में अपना विश्वास व्यक्त किया है.’’ उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता कांग्रेस और उसकी राज्य की गठबंधन सरकार से बुरी तरह निराश है और वह बदलाव एवं झारखंड का विकास चाहती है जिसके लिए आगामी विधानसभा चुनावों में भी वह भाजपा को पूर्ण बहुमत से यहां जितायेगी.आज यहां घोषित रांची के मेयर पद के परिणाम में भाजपा समर्थित आशा लकडा ने लगभग पंद्रह हजार मतों से जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस समर्थित पूर्व मेयर रमा खलखो चौथे स्थान पर रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




