पीएलएफआइ का एरिया कमांडर गिरफ्तार

Updated at : 24 Jun 2014 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ का एरिया कमांडर गिरफ्तार

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के कहुपानी से पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर सुजीत टोपनो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार एरिया कमांडर को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि सुजीत टोपनो बीमार था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह घर में ही […]

विज्ञापन

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के कहुपानी से पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर सुजीत टोपनो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार एरिया कमांडर को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि सुजीत टोपनो बीमार था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह घर में ही रह कर इलाज करा रहा है.

जलडेगा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह एवं जेजे थ्री के इंस्पेक्टर लखन राम ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर कहुपानी स्थित उसके घर से सुजीत टोपनो को गिरफ्तार किया. एसपी श्री मिंज ने बताया कि एरिया कमांडर जयधर गोप के मारे जाने के बाद हाल में ही सुजीत टोपनो एरिया कमांडर बना था.उन्होंने बताया कि बांसजोर के दादुमुंडा में माओवादी मंगल मुंडा की हत्या , मोटरसाइकिल लूट एवं सिलिंगा में रंगदारी आदि की घटना में सुजीत टोपनो ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल , सात सिम एवं एक छोटी डायरी भी बरामद की गयी है.

एएनएम को हटाने की मांग : जलडेगा (सिमडेगा) : ओड़गा उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम मीरा कुमारी को हटाने की मांग ग्रामीणों ने की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. साथ ही उसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, सीएस, बीडीओ को भी भेजी है. ज्ञापन सौंपने वालो में मुखिया भीम मांझी, पंचायत समिति सदस्य सुदर्शन जोजो, वार्ड सदस्य लीली ग्रेट मुंडा, प्यारी बागे के अलावा अन्य ग्रामीण शामिल हैं.

ज्ञापन में कहा गया है कि एएनएम द्वारा प्रसव के बाद मिलने वाली राशि महिलाओं को नहीं देती हैं. उन्होंने कहा कि मरीजों व अभिभावकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है. साथ ही नये उप स्वास्थ्य केंद्र के बजाय पूराने एवं जर्जर भवन में प्रसव कराया जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंदी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola