केंद्र ने इंदिरा आवास का कोटा कम किया

Updated at : 20 Jun 2014 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने इंदिरा आवास का कोटा कम किया

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने दी जानकारी झारखंड में 70 हजार से घटा कर 49 हजार किया रांची : केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए तय इंदिरा आवास का कोटा कम कर दिया है. झारखंड में 70 हजार इंदिरा आवास का लक्ष्य रखा गया था. इसे कम कर 49 हजार कर दिया […]

विज्ञापन

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने दी जानकारी

झारखंड में 70 हजार से घटा कर 49 हजार किया

रांची : केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए तय इंदिरा आवास का कोटा कम कर दिया है. झारखंड में 70 हजार इंदिरा आवास का लक्ष्य रखा गया था. इसे कम कर 49 हजार कर दिया गया है. यानी 21 हजार आवास कम कर दिये गये हैं. इसकी जानकारी राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायती राज व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी ने पत्रकारों को दी.

उन्होंने कहा कि यह गलत किया गया है, क्योंकि झारखंड को और इंदिरा आवास की जरूरत है. उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार उग्रवाद प्रभावित जिलों के लिए अतिरिक्त चार लाख इंदिरा आवास दे. ये आवास राज्य के 894 पंचायतों के नक्सल इलाकों में बनवाये जायेंगे. इसके लिए खुद मंत्री ने तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे से मुलाकात कर अपनी मांग रखी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola