आज शाम जेल से बाहर आयेंगे यशवंत सिन्हा, आडवाणी की बात मान ली जमानत

Updated at : 18 Jun 2014 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
आज शाम जेल से बाहर आयेंगे यशवंत सिन्हा, आडवाणी की बात मान ली जमानत

रांची:पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नेता यशवंत सिन्हा को आज हजारीबाग कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें 7000 रुपयेकेमुचलके पर जमानत दी गई है. यशवंत सिन्हा के साथ अन्य 51 बिजली आंदोलनकारियों को भी जमानत मिल गई है. यशवंत सिन्हा को जमानत मिलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.खबर है […]

विज्ञापन

रांची:पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नेता यशवंत सिन्हा को आज हजारीबाग कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें 7000 रुपयेकेमुचलके पर जमानत दी गई है. यशवंत सिन्हा के साथ अन्य 51 बिजली आंदोलनकारियों को भी जमानत मिल गई है. यशवंत सिन्हा को जमानत मिलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.खबर है कि वे शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं.

गौरतलब है कि कल ही पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने जेल में उनसे जाकर मुलाकात की थी. उनसे मिलने के बाद आडवाणी ने कहा, ‘‘झारखंड का अलग राज्य के रुप में गठन के बाद उचित विकास नहीं हुआ और यहां इसी तरह के आंदोलन की आवश्यकता है. आगामी विधानसभा चुनावों के बाद यशवंत सिन्हा झारखंड का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह योग्य हैं और वह ही मुख्यमंत्री बनने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त हैं.’’इससे पहले भी जेल में उनसे पार्टी के कई नेता मिल चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola