पोड़ाडीहा में शराबी बेटे की करतूत, अपनी मां को पीट-पीट कर मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के पोडाड़ीहा टोला तेतुलडीह मे एक शराबी पुत्र ने अपनी वृद्ध मां को पटक-पटक कर मार डाला. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र भाग गया, जिसे कोवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह घटना बीती रात की है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए शनिवार को […]
विज्ञापन
पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के पोडाड़ीहा टोला तेतुलडीह मे एक शराबी पुत्र ने अपनी वृद्ध मां को पटक-पटक कर मार डाला. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र भाग गया, जिसे कोवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह घटना बीती रात की है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए शनिवार को एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया, वहीं गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया.
घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार पोड़ाडीहा टोला तेतुलडीह में सुलोचना बहादुर (65) अपने पुत्र प्रदीप बहादुर (26) के साथ रहती थी. प्रदीप बहादुर शराब का आदी था और शराब के नशे में अपने मां के साथ अक्सर लड़ाई करता था. बीती रात को भी शराब को लेकर मां बेटे में झगड़ा हुआ और झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रदीप बहादुर ने गुस्से में अपनी वृद्ध मां को पटक-पटक कर घटनास्थल पर मार डाला.
इस घटना के बाद प्रदीप भाग गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कोवाली पुलिस को दी. इसके पश्चात कोवाली थाना प्रभारी दिवाकर दुबे व एएसआइ जी उरांव दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










