बिजली को लेकर आज हजारीबाग, कल रामगढ़ बंद

Updated at : 09 Jun 2014 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली को लेकर आज हजारीबाग, कल रामगढ़ बंद

हजारीबागः अनियमित बिजली आपूर्ति, बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ और पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के आंदोलन के समर्थन में नौ जून को हजारीबाग और 10 जून को रामगढ़ जिले में बंद का एलान किया गया है. बंद की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला. इधर, बिजली को लेकर भाजपा […]

विज्ञापन

हजारीबागः अनियमित बिजली आपूर्ति, बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ और पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के आंदोलन के समर्थन में नौ जून को हजारीबाग और 10 जून को रामगढ़ जिले में बंद का एलान किया गया है. बंद की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला. इधर, बिजली को लेकर भाजपा का आंदोलन सातवें दिन जारी रहा.

यशवंत सिन्हा से जेल में मिले मुंडा, निशिकांत : पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, सांसद निशिकांत दुबे, रवींद्र पांडेय, विधायक अकेला यादव, अमित यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद समेत दर्जनों भाजपा नेता रविवार को केंद्रीय कारा में यशवंत सिन्हा से मिले. अजरुन मुंडा ने कहा कि 12 जून को रांची में भाजपा प्रदेश की बैठक होगी. इसमें आगे की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया जायेगा.

पूरे झारखंड का आंदोलन बन गया है : सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में झारखंड की जनता को पूरा विश्वास है. संताल परगना के छह जिलों में बंद पूरी तरह सफल रहा. यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में आंदोलन शुरू किया है, यह पूरे झारखंड का आंदोलन बन गया है. चास बोकारो की जनता स्वत: सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रही है. अब जनता भी मान गयी है कि भाजपा की सरकार आने पर ही बिजली की समस्या का समाधान हो पायेगा.

इससे पहले, रविवार को रामगढ़ जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में धरना स्थल पर बैठक हुई. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिन्हा ने कहा कि नौ को हजारीबाग व 10 को रामगढ़ बंद किया जायेगा. 10 से 14 जून तक प्रखंडों में बिजली को लेकर धरना -प्रदर्शन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola