दो घंटे जाम रहा रांची-पटना मार्ग

यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई चंदवारा : हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी के विरोध में मंडल भाजपा ने मंडल अध्यक्ष अज्जू सिंह के नेतृत्व में चंदवारा थाना गेट के निकट गुरुवार को रांची-पटना रोड जाम किया. जाम में शामिल भाजपा नेता पूर्व सांसद श्री सिन्हा सहित […]
यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई
चंदवारा : हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा की गिरफ्तारी के विरोध में मंडल भाजपा ने मंडल अध्यक्ष अज्जू सिंह के नेतृत्व में चंदवारा थाना गेट के निकट गुरुवार को रांची-पटना रोड जाम किया. जाम में शामिल भाजपा नेता पूर्व सांसद श्री सिन्हा सहित अन्य नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे थे.
इस दौरान महावीर चौक से प्रखंड मैदान तक रोड मार्च भी किया गया. जाम लगभग 11 बजे से एक बजे तक रहा. ऐसे में वाहन जाम में फंसे रहे. भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक यशवंत सिन्हा सहित अन्य नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, प्रतिदिन सांकेतिक रूप से रोड जाम करेंगे.
बाद में एएसआई एनके मिश्र व अन्य पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, आनंद मोदी, चंद्रभूषण साव, मुन्ना दुबे, देवी ठाकुर, सुरेंद्र सोनी, नंदकिशोर सोनी, नारायण ठाकुर, राजेंद्र सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों हजारीबाग में बिजली विभाग के जीएम को बंधक बनाने के आरोप में यशवंत सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




