अपहरण कांड में उपयुक्त वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार

Updated at : 06 Jun 2014 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण कांड में उपयुक्त वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार

व्यवसायी अपहरण कांड : पकड़ीगोड़ा गांव स्थित पहाड़ में व्यवसायी को छिपाकर रखे जाने की संभावना दिल्ली पुलिस भी पहुंच रही है साहिबगंज साहिबगंज/बोरियो/बरहेट : व्यवसायी ओंकारमल अग्रवाल मामले में गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के चर्चित अपराधी शमशेर अंसारी, एक बोलेरो के ड्राइवर सुनील हेंब्रम तथा प्रकाश मुमरू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस […]

विज्ञापन

व्यवसायी अपहरण कांड : पकड़ीगोड़ा गांव स्थित पहाड़ में व्यवसायी को छिपाकर रखे जाने की संभावना

दिल्ली पुलिस भी पहुंच रही है साहिबगंज

साहिबगंज/बोरियो/बरहेट : व्यवसायी ओंकारमल अग्रवाल मामले में गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के चर्चित अपराधी शमशेर अंसारी, एक बोलेरो के ड्राइवर सुनील हेंब्रम तथा प्रकाश मुमरू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बोरियो थाना क्षेत्र के चांसगांवा पंचायत के पथरा गांव में छापेमारी कर बोलेरो (जेएच 01 एवाई-5833) को जब्त किया है. संभावना जतायी जा रही है कि अपहरण में इसी गाड़ी का उपयोग किया गया है.

ड्राइवर सुनील हेंब्रम की निशानदेही पर पुलिस फूलभंगा पंचायत के पकड़ीगोड़ा गांव के सामने स्थित पहाड़ की ओर बढ़ रही है. संभावना है कि गांव के सामने पहाड़ पर अपहृत व्यवसायी को रखा गया है. हालांकि पुलिस इस मामले में अब तक कुछ भी बता नहीं पा रही है.

डीएसपी के नेतृत्व में चार थाने की पुलिस कर रही है छापामारी : अपहृत व्यवसायी की सकुशल बरामदगी के लिए सदर डीएसपी शशिभूषण के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह आठ बजे से देर शाम तक लोगाय, अमरपुर, फूलभंगा, बथानी, पकड़ीकाड़ा, पथरा आदि गांवों में छापेमारी की. इस छापेमारी में बरहेट इंस्पेक्टर मिथिलेश सिंह, नगर थाना प्रभारी विनोदानंद सिंह, जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी राधेश्याम राम, बरहेट थाना प्रभारी विनोद उरांव, बोरियो थाना प्रभारी विजय सोरेन, एएसआइ मंगलदेव उरांव आदि शामिल थे.

प्रकाश ने सीम खरीद कर रोहित को दिया था

बताया जाता है कि गिरफ्तार प्रकाश मुमरू के नाम निर्गत सीम से अपहृत व्यवसायी से बातचीत की गयी थी. प्रकाश मुमरू ने पुलिस को बताया कि वह छह माह पूर्व सीम खरीदा था. उसी समय उसने अपना सीम फूलभंगा निवासी अपनी फुआ कुमोदनी हांसदा के घर में रहने वाला युवक रोहित मुमरू को दिया था. घटना के बाद रोहित फरार है. प्रकाश मुमरू का मोबाइल ऑन था. उसी लोकेशन के आधार पर पुलिस बोरियो पहुंची और यहां से तीन लोगों की गिरफ्तारी हो सकी.

पांच लोग बोलेरो से ले गये थे व्यवसायी को !

पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी को सुनील हेंब्रम के बोलेरो से ही पांच लोगों ने मिल कर साहिबगंज से बोरियो होकर बरहेट के लोगाय गांव लाया गया. दोपहर में हल्ला हो जाते देख ड्राइवर सुनील उनलोगों को वहीं उतार कर बोलेरो लेकर वापस पथरा चला गया. बहरहाल सुनील की निशानदेही पर पुलिस छापामारी कर रही है. जल्द ही व्यवसायी के मुक्त हो जाने की संभावना पुलिस प्रशासन ने व्यक्त की है. ये पांच लोग कौन थे. व्यवसायी के साथ इनका क्या रिश्ता है. इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है.

डीजीपी ले रहे थे पल-पल की खबर

डीजीपी राजीव कुमार रांची से साहिबगंज में कैंप कर रहे आइजी उमेश सिंह, डीआइजी प्रिया दूबे, सीआइडी एसपी मयूर पटेल, जैप 9 के कमाडेंट हरिनारायणराम मोहली, डीसी ए मुथू कुमार से इस मामले से जुड़ी खबर पल-पल फोन पर ले रहे थे. ऑपरेशन को सफल बनाने के रणनीति पर निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola