बेकाबू रफ्तार ने ली तीन की जान

Updated at : 06 Jun 2014 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
बेकाबू रफ्तार ने ली तीन की जान

शिकारीपाड़ा/मसलिया : दुमका जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर चायपानी के पास ओवरटेक के दौरान एक डंपर व ट्रक में टक्कर हो गयी, जिसमें डंपर के चालक तथा एक महिला मजदूर की मौत हो गयी. हादसे में तीन लोग घायल […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा/मसलिया : दुमका जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर चायपानी के पास ओवरटेक के दौरान एक डंपर व ट्रक में टक्कर हो गयी, जिसमें डंपर के चालक तथा एक महिला मजदूर की मौत हो गयी. हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज मोहलपहाड़ी मसीही अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों वाहन में स्टोन चिप्स लदा था.

मृतक डंपर चालक की पहचान साधन सिंह के रूप में हुई, जबकि घायल ट्रक चालक राकेश कुमार भगत व खलासी अखिलेश राय मुजफ्फरपुर के तथा एक मजदूर विजय मरांडी रामपुर दुमका का रहने वाला है. समाचार लिखे जाने तक शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गयी.

मसलिया प्रतिनिधि के मुताबिक, नाला-दुमका मुख्य मार्ग पर प्रखंड के निपेनिया गांव में गुरुवार की सुबह 5:30 बजे सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक बासुकिनाथ सेन की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पिकअप भान (डब्ल्यूबी 37 सी 6718) कुंडहित से दुमका की ओर तेज गति से आ रही थी. इस क्रम में निपेनिया गांव के प्रदीप सेन का पुत्र बासुकिनाथ सेन चपेट में आ गया.

हादसे के बाद पिकअप भान का चालक ऑलफ्रेड मलवीन गाड़ी लेकर भाग गया. बाद में पुलिस ने बैरियर लगा कर उसे पकड़ा. इधर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर निपेनिया के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जाम करीब शाम के सात बजे हटा. पुलिस चालक ऑलफ्रेड मलवीन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola