थम नहीं रहा है खूंटी में अपराध, दहशत

Updated at : 05 Jun 2014 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
थम नहीं रहा है खूंटी में अपराध, दहशत

खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र के जोजोहातू डिडांबुली चौक के समीप तीन जून की रात्रि तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जिन लोगों की हत्या की गयी है, उनमें दुबराज मानकी (25 वर्ष), उसकी पत्नी नागी मानकी (24 वर्ष) व जोजोहातू निवासी सूर्या मुंडा (20 वर्ष) शामिल हैं. एसपी अनीस गुप्ता के […]

विज्ञापन

खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र के जोजोहातू डिडांबुली चौक के समीप तीन जून की रात्रि तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जिन लोगों की हत्या की गयी है, उनमें दुबराज मानकी (25 वर्ष), उसकी पत्नी नागी मानकी (24 वर्ष) व जोजोहातू निवासी सूर्या मुंडा (20 वर्ष) शामिल हैं. एसपी अनीस गुप्ता के मुताबिक दुबराज मानकी चलकद क्षेत्र का माओवादी एरिया कमांडर था.

एसपी के मुताबिक घटना को माओवादियों ने आपसी रंजिश में अंजाम दिया है. पुलिस हत्यारों की खोज में जुट गयी है. इधर, बुधवार को तीनों शवों का खूंटी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस के मुताबिक सूर्या मुंडा भी संगठन से जुड़ा हुआ था.

जानकारी के मुताबिक तीन मई की रात लगभग नौ बजे 10-12 की संख्या में वरदीधारी हथियारबंद लोग जोजोहातू पहुंचे. उसके बाद तीनों को हथियार के बल पर अगवा कर लिया गया. बाद में डिंडाबुली चौक के समीप तीनों की कनपट्टी में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने आशंका जतायी है कि हत्या में नक्सलियों ने इंसास राइफल एवं एके-47 का प्रयोग किया है. पुलिस ने घटनास्थल के पास से छह खोखे बरामद किये हैं.

इलाके में फैल गयी हत्या की खबर
बताया जाता है कि बुधवार की सुबह ग्रामीण डिंडाबुली के पास से गुजर रहे थे. तभी उनकी नजर तीनों शवों पर पड़ी. घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गयी. सूचना मिलने पर एसडीपीओ दीपक शर्मा, थानेदार सहदेव प्रसाद, सब-इंस्पेक्टर अरुण कुमार दुबे सदल बल वहां पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के बाद जोजोहातू सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल कायम है. शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबक जा रहे हैं.

रात में गोली की आवाज सुनी थी
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग दस बजे के करीब कई राउंड फायरिंग की आवाज उन्होंने सुनी थी, लेकिन भय के कारण ग्रामीण घरों से नहीं निकले. सूत्रों की मानें, तो दुबराज सिंह मानकी पूर्व में खूंटी जिला पुलिस के लिए एसपीओ का काम कर चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola