झारखंड में 10 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी, 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान 

Updated:
विज्ञापन
झारखंड में 10 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी, 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान 

Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम करवट लेने जा रहा है. अब राज्य में शुष्क मौसम की शुरुआत हो रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: झारखंड में पिछले कुछ दिनों चली आंधी, मेघ गर्जन और बारिश के बाद लोगों को अप्रैल महीने में राहत मिली. लेकिन अब ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 10 अप्रैल से राज्य में मौसम शुष्क होने लगेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा. 

बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा. इसके साथ ही तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है. 

बदलेगा झारखंड का मौसम

रांची में हल्के बादल छाए रहे

गुरुवार को राजधानी रांची में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 0.2 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ेगा. 10 अप्रैल को अधिकतम तापमन 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमन 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 11 अप्रैल को अधिकतम तापमन 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमन 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

कई जिलों में तापमान में तेज बढ़ोतरी

राज्य में तापमान में सबसे ज्यादा वृद्धि बोकारो में 4.3 डिग्री की रही, जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं, मेदिनीनगर में 34.4 डिग्री और जमशेदपुर में 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक गर्म जिला सरायकेला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 32.2 मिमी बारिश गोड्रा में हुई.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां में जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी, नामांकन से पहले स्कूल की मान्यता जांचें

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola