हजाम से बड़ाइक बन जमीन हड़पने का आरोप

रांची : जालंधर, पंजाब में तैनात नामकुम के चंदाघासी निवासी सैनिक करमा बड़ाइक की पुश्तैनी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित कर देने का आरोप उसकी पत्नी राखी ने लगाया है. उसने सीअो नामकुम, एसएसपी, एसडीअो तथा मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी इसकी शिकायत की है. आरोप है कि चंदाघासी थाना के कुटे गांव स्थित करमा बड़ाइक […]
रांची : जालंधर, पंजाब में तैनात नामकुम के चंदाघासी निवासी सैनिक करमा बड़ाइक की पुश्तैनी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित कर देने का आरोप उसकी पत्नी राखी ने लगाया है. उसने सीअो नामकुम, एसएसपी, एसडीअो तथा मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी इसकी शिकायत की है. आरोप है कि चंदाघासी थाना के कुटे गांव स्थित करमा बड़ाइक की कुल जमीन 2.51 एकड़ में से 1.05 एकड़ जमीन (खाता सं-178,प्लॉट संख्या-14 व 15) घटा दी गयी है,
जबकि करमा के पिता शिवा बड़ाइक के नाम की यह जमीन न किसी को बेची गयी है अौर न ही हस्तांतरित की गयी है. राखी ने तथ्यों के साथ यह आरोप भी लगाया है कि उक्त 1.05 एकड़ जमीन की रसीद उसी गांव के रोशन हजाम (पिता स्व चंदर हजाम) के फर्जी नाम रोशन बड़ाइक के नाम से कटी है. नामकुम अंचल में इस जमीन की दाखिलखारिज कर 13.8.18 की तारीख को रसीद कटी है, जो जालसाजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










