चतरा : चलकरी में एक की हत्या

Updated at : 02 Jun 2014 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
चतरा : चलकरी में एक की हत्या

विष्णुगढ़ : थाना क्षेत्र के चलकरी गांव निवासी सुरेश प्रसाद मंडल (42) पिता स्व गल्लू प्रसाद मंडल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार रात की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है. चलकरी और सबलाडीह गांव की सीमा स्थित सिधवा […]

विज्ञापन

विष्णुगढ़ : थाना क्षेत्र के चलकरी गांव निवासी सुरेश प्रसाद मंडल (42) पिता स्व गल्लू प्रसाद मंडल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार रात की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है. चलकरी और सबलाडीह गांव की सीमा स्थित सिधवा जंगल से शव बरामद किया गया. बताया जाता है कि पिटाई करने के बाद उसे गोली मारी गयी है.

बताया जाता है कि सुरेश प्रसाद शाम में घर के बगल में स्थित एक छोटे से पुल के पास बैठे थे. कुछ लोग आये और उन्हें अपने साथ ले गये. इसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी. रात में ही परिजनों ने उन्हें काफी खोजा पर पता नहीं चला. सुबह उनका शव मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola