प्राचार्या की हत्या मामले में रिटायर्ड दारोगा की संलिप्तता पर जांच शुरू

रांची : बरियातू हिल व्यू रोड स्थित किंग लैंड स्कूल की संचालिका सह प्राचार्या, अधिवक्ता और भाजपा की नेत्री आरती देवी और उनके पुत्र रितेश हत्याकांड में रिटायर्ड दारोगा अनिल सिंह का हाथ तो नहीं. पुलिस ने इस बिंदु पर जांच शुरू कर दी है. जांच में संलिप्तता से संबंधित साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस […]
रांची : बरियातू हिल व्यू रोड स्थित किंग लैंड स्कूल की संचालिका सह प्राचार्या, अधिवक्ता और भाजपा की नेत्री आरती देवी और उनके पुत्र रितेश हत्याकांड में रिटायर्ड दारोगा अनिल सिंह का हाथ तो नहीं. पुलिस ने इस बिंदु पर जांच शुरू कर दी है. जांच में संलिप्तता से संबंधित साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई निर्णय लेगी. मामले में शुक्रवार को सिटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि अनिल सिंह का महिला से संपर्क होने की बात सामने आयी थी. इसी आधार पर वह मामले में खुद और दूसरे पुलिस अफसर भी अनिल सिंह से पूछताछ कर चुके हैं. लेकिन अभी तक मामले में उनकी संलिप्तता से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




