झारखंड डीजीपी को धमकी भरा एसएमएस भेजने के कारण चार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2014 6:28 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड के पुलिस महानिदेशक को कथित रुप से एक एसएमएस भेजकर उन्हें एवं राज्य के मुख्यमंत्री को मार डालने की धमकी देने के लिये एक वकील सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात लक्ष्मीनगर जोन 3 क्षेत्र से गिरफ्तारियां की गयी. सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर: झारखंड के पुलिस महानिदेशक को कथित रुप से एक एसएमएस भेजकर उन्हें एवं राज्य के मुख्यमंत्री को मार डालने की धमकी देने के लिये एक वकील सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात लक्ष्मीनगर जोन 3 क्षेत्र से गिरफ्तारियां की गयी. सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में वकील सुधीर कुमार ठाकुर और उसका पडोसी गुंजन कुमार शामिल है.
झारखंड के डीजीपी राजीव कुमार को 28 मई को टेल्को पुलिस थाना क्षेत्र से एसएमएस मिला था. इसमें उन्हें नक्सल विरोधी अभियान रोकने की चेतावनी दी गयी थी अन्यथा उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मार दिया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रात अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी और कुल्लु मनाली की निजी यात्र के बाद लौटने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




