असुर जनजाति की बेटी आर्ट्स टॉपर

गुमला : विलुप्तप्राय आदिम जनजाति असुर की बेटी सुमति असुर सीबीएसइ की 12वीं की कला संकाय में स्कूल टॉपर बनी है. जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया घाघरा की छात्र सुमति को 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. जिले में उसका दूसरा रैंक है. सुमति झारखंड की पहली असुर जाति की छात्र है. जिसने सीबीएसइ की परीक्षा […]
गुमला : विलुप्तप्राय आदिम जनजाति असुर की बेटी सुमति असुर सीबीएसइ की 12वीं की कला संकाय में स्कूल टॉपर बनी है. जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया घाघरा की छात्र सुमति को 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. जिले में उसका दूसरा रैंक है. सुमति झारखंड की पहली असुर जाति की छात्र है. जिसने सीबीएसइ की परीक्षा में टॉप की है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि सुमति के पिता काला असुर गुमला सदर अस्पताल में चपरासी हैं.
वह खुद सातवीं पास हैं. सुमति कहती है कि उसके पिता ने आर्थिक संकटों से जूझते हुए उसे और उसके भाई-बहनों को पढ़ाया है. पांच भाई-बहनों में सुमति चौथे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




