खूंटी गैंग रेप: पत्थलगड़ी समर्थक जॉन तिड़ू मास्टरमाइंड, पीएलएफआइ भी शामिल

रांची : खूंटी के अड़की में पांच युवतियों के साथ हुए गैंगरेप मामले में कोचांग मिशन स्कूल के फादर अल्फाेंस आइंद के अलावा पत्थलगड़ी समर्थक अजूब सांडी पूर्ति व आशीष लोंगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अल्फोंस आइंद को पीड़िताओं को नहीं बचाने, पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने व पीड़िताओं […]
रांची : खूंटी के अड़की में पांच युवतियों के साथ हुए गैंगरेप मामले में कोचांग मिशन स्कूल के फादर अल्फाेंस आइंद के अलावा पत्थलगड़ी समर्थक अजूब सांडी पूर्ति व आशीष लोंगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अल्फोंस आइंद को पीड़िताओं को नहीं बचाने, पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने व पीड़िताओं को आरोपियों के साथ जाने के लिए कहने को लेकर अड़की थाने में दर्ज मामले में जेल भेजा गया है, जबकि अजूब सांडी पूर्ति व आशीष लोंगो को खूंटी के महिला थाने में गैंग रेप को लेकर दर्ज मामले में जेल भेजा गया है.
अब भी पूरे वारदात का मास्टरमाइंड और पत्थलगड़ी अभियान में सक्रिय भूमिका निभानेवाला जॉन जोनास तिड़ू, जुनास मुंडू, पीएलएफआइ के एरिया कमांडर बाजी समद उर्फ टकला व उग्रवादी नोएल सांडी पूर्ति पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. पुलिस पूर्व में ही उग्रवादी टकला की तस्वीर जारी कर चुकी है. टकला पर 50 हजार के इनाम की भी घाेषणा की गयी है. इस मामले में चौंकानेवाला तथ्य यह है कि पत्थलगड़ी समर्थकों के साथ प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सदस्यों की संलिप्तता सामने आयी है. एडीजी अभियान आरके मल्लिक ने डीआइजी अमोल वीणुकांत होमकर के प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी दी. इस मौके पर खूंटी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा भी मौजूद थे. इस बीच खबर है कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस, केस का स्पीडी ट्रायल करायेगी. यह निर्णय केस की गंभीरता को देखते हुए शनिवार की शाम पुलिस अधिकारियों ने लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




