ePaper

Jharkhand : ICICI बैंक के एटीएम में रुपये डालने जा रहे बैंककर्मी से 54 लाख रुपये की लूट

Updated at : 15 Jun 2018 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : ICICI बैंक के एटीएम में रुपये डालने जा रहे बैंककर्मी से 54 लाख रुपये की लूट

डाल्टनगंज : पलामू में शुक्रवार को दिन-दहाड़े 54 लाख रुपये की लूट की वारदात हुई है. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये तीन अपराधियों ने डाल्टनगंज के जिला स्कूल के पास स्थित ICICI बैंक के एटीएम में रुपये डालने जा रहे बैंककर्मी से ये रुपये लूट लिये. बैंक का कर्मचारी बैंक से रुपये लेकर बैंक के […]

विज्ञापन

डाल्टनगंज : पलामू में शुक्रवार को दिन-दहाड़े 54 लाख रुपये की लूट की वारदात हुई है. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये तीन अपराधियों ने डाल्टनगंज के जिला स्कूल के पास स्थित ICICI बैंक के एटीएम में रुपये डालने जा रहे बैंककर्मी से ये रुपये लूट लिये. बैंक का कर्मचारी बैंक से रुपये लेकर बैंक के सामने खड़ी कैश वैन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गये.

बैंककर्मी के साथ एक गार्ड भी था, लेकिन उसके हाथ में कोई हथियार नहीं था. बैंककर्मियोंसे लूट की खबर पूरे शहर में फैल गयी. सूचना दी गयी, तो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. बैंककर्मियों से पूछताछ की और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी.

शहर के हर नाके और चौक-चौराहों पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों और बैंककर्मियों द्वारा दिये गये विवरण के आधार पर अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिशों में पुलिस जुट गयी है. बैंक के बाहर हले सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola