लातेहार : उग्रवादियों ने कोयला लदे तीन ट्रकों को फूंका, चालक को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
लातेहार : उग्रवादियों ने कोयला लदे तीन ट्रकों को फूंका, चालक को मारी गोली

बालूमाथ (लातेहार) : स्वतंत्र जेपीसी नामक उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने अमरवाडीह गांव के पास तीन कोयला लदे ट्रकों में आग लगा दी. वहीं उग्रवादियों ने ट्रक चालक विमलेश यादव के पैर में गोली मार दी. वह राजगीर का रहनेवाला है. उसे इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज […]

विज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार) : स्वतंत्र जेपीसी नामक उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने अमरवाडीह गांव के पास तीन कोयला लदे ट्रकों में आग लगा दी. वहीं उग्रवादियों ने ट्रक चालक विमलेश यादव के पैर में गोली मार दी. वह राजगीर का रहनेवाला है.

उसे इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. यह घटना शनिवार देर रात की है. ट्रक चालक मगध कोलियरी के कुंडी से कोयला लोड कर बालूमाथ जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया.

घायल चालक ने बताया : घायल चालक विमलेश यादव ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे कुंडी कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ आ रहा था. इसी बीच अमरवाडीह गांव के समीप तीन लोगों ने हथियार के बल पर तीनों ट्रक को रोका तथा उपचालक को सीट से उतारकर टायर नीचे रखने को कहा. इसके बाद किरोिसन छिड़क कर कर आग लगा दी.

दो उग्रवादियों के पास छोटा हथियार व एक के पास बड़ा हथियार था. इस संबंध में प्रशिक्षु आइपीएस रिशभ झा ने बताया कि घटनास्थल पर हस्तलिखित पर्चा छोड़ा गया है. इसमें स्वतंत्र जेपीसी ने घटना की जिम्मेवारी ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola