जामताड़ा : गरीबी के कारण दो लोगों ने की आत्महत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विद्यासागर : जामताड़ा के करमाटांड़ में दो अलग-अलग गांवों में आर्थिक तंगी के कारण दो लोगों ने फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली. पहली घटना, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की है. जहां रतन पंडित (25) ने गरीबी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी. रतन के पिता पूरण पंडित ने बताया कि उसका […]
विज्ञापन
विद्यासागर : जामताड़ा के करमाटांड़ में दो अलग-अलग गांवों में आर्थिक तंगी के कारण दो लोगों ने फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली. पहली घटना, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तिलैया गांव की है. जहां रतन पंडित (25) ने गरीबी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी.
रतन के पिता पूरण पंडित ने बताया कि उसका बेटा रतन कुछ दिन पूर्व ही बंगलुरु से कमा कर लौटा था और यहां मुढ़ी बेच कर किसी तरह से गुजारा कर रहा था. आर्थिक तंगी के कारण बेटे और बहू में अक्सर अनबन रहती थी. रतन घर में अपनी पत्नी, दो वर्ष की बेटी मौसमी कुमारी और पिता के साथ रहता था.
दूसरी घटना, करमाटांड थाना क्षेत्र के फोफनाद गांव की है. गांव के जयपाल सोरेन ने गरीबी से तंग आकर पहले घर में आग लगा दी, फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. थाना प्रभारी केडी झा ने कहा कि दोनों ही मृतक बहुत ही गरीब परिवार से थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










