झारखंड : विवाहिता के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बुढ़मू : पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म के अारोप में बॉबी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता द्वारा थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार एक अप्रैल को वह घर में अपने छोटे बच्चों के साथ थी. रात करीब 11 बजे साड़म निवासी बॉबी यादव घर पहुंचा व दरवाजा खुलवाने लगा. दरवाजा […]
विज्ञापन
बुढ़मू : पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म के अारोप में बॉबी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता द्वारा थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार एक अप्रैल को वह घर में अपने छोटे बच्चों के साथ थी. रात करीब 11 बजे साड़म निवासी बॉबी यादव घर पहुंचा व दरवाजा खुलवाने लगा. दरवाजा नहीं खोलने पर उसने दरवाजे को तोड़ दिया व उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने अगले दिन घटना की जानकारी पति को दी.
उसका पति चार अप्रैल को घर आया तब गांव में पंचायत बुलायी गयी. उसमें पीड़िता को थाना जाने से मना किया गया, लेकिन उसने हिम्मत कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया. जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति काम करने बाहर गया हुआ था. सास-ससुर भी मेहमानी गये थे. आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










