हजारीबाग : पदमा में बस और ट्रक भिड़े, चालकों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के पास बीती रात करीब एक बजे नवादा से जमशेदपुर जा रही बस और ट्रक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में घटनास्थल पर ही जय बोल बम नामक बस के चालक इम्तियाज खान और ट्रक चालक मिथिलेश शर्मा की मौत हो गयी. वहीं […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के पास बीती रात करीब एक बजे नवादा से जमशेदपुर जा रही बस और ट्रक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में घटनास्थल पर ही जय बोल बम नामक बस के चालक इम्तियाज खान और ट्रक चालक मिथिलेश शर्मा की मौत हो गयी. वहीं बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों मृत चालक नवादा के रहनेवाले थे.
पदमा बीडीओ चंदन प्रसाद और एएसआइ सच्चिदानंद राय ने घायलों को सदर अस्पताल (हजारीबाग) भेज दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक के परखचे उड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










