चतरा : पांच घरों में लूटपाट के बाद दो अपराधियों ने किया महिला से दुष्कर्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चतरा : सदर थाना क्षेत्र के पांवो गांव स्थित जमुनियातरी टोला में सोमवार की देर रात अपराधियों ने पांच घरों में लूटपाट की. साथ ही गांव के लक्ष्मण उरांव की पत्नी के साथ दो अपराधियों ने दुष्कर्म किया. भुक्तभोगियों ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. गांव के सुधू उरांव ने कहा कि रात […]
विज्ञापन
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के पांवो गांव स्थित जमुनियातरी टोला में सोमवार की देर रात अपराधियों ने पांच घरों में लूटपाट की. साथ ही गांव के लक्ष्मण उरांव की पत्नी के साथ दो अपराधियों ने दुष्कर्म किया.
भुक्तभोगियों ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. गांव के सुधू उरांव ने कहा कि रात लगभग 11 बजे हथियारों से लैस वर्दी पहने आठ से 10 नकाबपोश घर में घुस गये.
उन्होंने उसे कब्जे में ले गांव के पांच लोगों के घर का दरवाजा खुलवाया. इसके बाद अपराधियों ने नकद पैसे व गहने लूट लिये. अपराधियों ने सुधु उरांव, बंधन उरांव, सोना उरांव और उसकी मां, लक्ष्मण उरांव के घरों में लूटपाट की. घटना से गांव वाले भयभीत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










