एसपी की स्कॉर्पियो से कुचल युवक की मौत

Updated at : 23 Jun 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी की स्कॉर्पियो से कुचल युवक की मौत

हजारीबाग : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार की स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आने से गणेश गुप्ता उर्फ रितेश नामक युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना में स्कॉर्पियो भी पलट गयी, जिसमें पुलिस चालक राम सिंह पूर्ति घायल हो गया. एसपी प्रभात को भी चोट लगी है, जबकि उनकी पत्नी और बॉडीगार्ड बाल-बाल […]

विज्ञापन
हजारीबाग : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी प्रभात कुमार की स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आने से गणेश गुप्ता उर्फ रितेश नामक युवक की मौत हो गयी. दुर्घटना में स्कॉर्पियो भी पलट गयी, जिसमें पुलिस चालक राम सिंह पूर्ति घायल हो गया. एसपी प्रभात को भी चोट लगी है, जबकि उनकी पत्नी और बॉडीगार्ड बाल-बाल बच गये. एसपी और उनके चालक को इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. घटना गुरुवार सुबह 6.18 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज में घटी. मृतक गणेश गुप्ता उर्फ रितेश सत्यम फीड्स फैक्टरी में सुपरवाइजर था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola