Haryana Assembly Election: कांग्रेस 71 और AAP 50 सीटों पर उतार सकती है उम्मीदवार, टूट के कगार पर गठबंधन!

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Sep 2024 10:14 PM

विज्ञापन

Haryana Assembly Election 2024

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत खत्म होती दिखाई दे रही है. सीटों को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पा रही है.

विज्ञापन

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल रेस में हैं. नये समीकरण बन रहे है कुछ बिगड़ भी रहे हैं. इसी कड़ी में हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही है. गठबंधन टूट के कगार पर आ गया है. सीटों को लेकर दोनों दलों में मतभेद है. सूत्रों के अनुसार दोनों दलों का गठबंधन टूट के कगार पर पहुंच गया है. खबर है कि आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर और कांग्रेस 71 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है.

सीट को लेकर नहीं बनी बात
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीट हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीट को लेकर बात नहीं बन पाई है. इस कारण दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ने पर फैसला कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 71 और आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं. AAP अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर सकती है. हालांकि इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि बातचीत जारी है. ऐसे में एक उम्मीद है कि बात बन सकती है.

‘आप’ को रास नहीं आ रहा कांग्रेस का फार्मूला
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही है. सीटों शेयरिंग को लेकर दोनों दलों में मतभेद हो रहा है. आप सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी को कांग्रेस का फॉर्मूला नहीं भा रहा है. ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने के फैसले पर विचार कर रही है. बता दें, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रखी है. वहीं, खबर है कि कांग्रेस आप को पांच से सात सीटें देने पर ही राजी है. इस कारण दोनों दलों में तालमेल नहीं हो पा रहा है.

90 सीटों पर 5 अक्टूबर को होगी वोटिंग
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी. यहां 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. वोटिंग एक ही चरण में संपन्न होगी. हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है. बता दें, हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है. इससे पहले साल 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था.

इसे भी पढ़ेंः J&K Election: अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, कहा- आर्टिकल 370 अब अतीत में ही रहेगा

Vinesh Phogat और Bajrang Punia ने थामा कांग्रेस का हाथ, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola