Live: दो चरण में होंगे गुजरात विधानसभा चुनाव, 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 को नतीजे
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जा चुका है. चुनाव आयोग की पीसी कर चुनाव के तारीखों से संबंधित कई ऐलान किये. 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 को नतीजे, जानकारी हो कि इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है. इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे.
5 और 10 नवंबर को जारी होंगे अधिसूचना
बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 5 नवंबर को जारी होंगे वहीं, दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी किये जाएंगे.
पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान
बता दें कि पहले चरण के चुनाव में 89 विधानसभा सीटों पर मतदान डाले जाएंगे. वहीं दूसरे चरण के चुनाव में 93 सीटों पर मतदान होंगे.
51,782 पोलिंग स्टेशन होंगे गुजरात में
CEC राजीव कुमार ने जानकारी दी कि इस बार के विधानसभा चुनाव में 51,782 पोलिंग स्टेशन गुजरात में होंगे.
18 फरवरी 2023 को खत्म होगा कार्यकाल
बता दें कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म होगा.
3.24 लाख लोग पहली बार करेंगे मतदान
अपनी प्रेस वार्ता की शुरुआत में CEC राजीव कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव में 3.24 लाख लोग पहली बार मतदान करेंगे. साथ ही 4.9 करोड़ लोग इस बार मतदान कर सकेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए